हरिद्वार । सत्या फाउंडेशन की ओर से प्रेस क्लब में रविवार को हिंदी दिवस पर ‘कब और कैसे बनेगी हिंदी, हिंद की राष्ट्रभाषा’ विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्थानीय कवियों को संवाद काव्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक पंवार ने हरिद्वार के वरिष्ठ समाज सेवियों, महिला शक्तियों और कवियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, विचार गोष्ठी में प्रमुख वक्ता उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव डा. वाज श्रवा आर्य, प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी रहे। इसी के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक देवी सिंह राणा जी ने संभाली।


More Stories
गंगा सेवा के संकल्प से कुंभ की तैयारियों को मिला जनसहभागिता का संबल
नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र कुमार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस