मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून पहुंच कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री कोश्यारी ने मुख्यमंत्री श्री धामी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए जो संकल्प लिया है, वह प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी श्री कोश्यारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा से उनके मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी जैसे वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और अनुभव उन्हें जनसेवा के कार्यों में ऊर्जा प्रदान करता है।

More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा आज रविवार प्रातः काल चलाया सत्यापन अभियान
NEET (UG)-2026 परीक्षा के सकुशल संपादन के लिए DM एवं SSP हरिद्वार ने किया परीक्षाकेंद्रो पर भ्रमण
ऑपरेशन प्रहार कथित पिल्ला गैंग के लिए बना मुसीबत का सबब