कोतवाली ज्वालापुर
नाबालिग के अपहरणकर्ता को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस
नाबालिग को पूर्व में देहरादून से किया जा चुका सकुशल बरामद
दिनांक 12/09/2025 को वादिया निवासी ज्वालापुर हरिद्वार ने ख़ुद की नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष का दिनांक 12/09/2025 को घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 496/2025 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।
नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को दिनांक 12/09/2025 को ही देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
आरोपी की तलाश हेतु किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16/09/2025 को अभियुक्त हर्ष पुत्र कन्हैया को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1)65(1) BNS व 3(क)/4(2)पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
हर्ष पुत्र कन्हैया निवासी सोसा मन्डी राजघाट थाना कनखल जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
1-प्रभारी चौक की रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी
2-उप निरीक्षक सोनल रावत
3-कांस्टेबल सुरेंद्र तोमर
4-कांस्टेबल बृजमोहन
5-कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित

More Stories
हरिद्वार रेलवे स्टेशन से A.H.T.U. टीम ने दो बच्चों को किया रेस्क्यू
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया
04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश