राजभाषा उत्सव के अंतर्गत बीएचईएल में “बात मेरे मन की” कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार में मनाए जा रहे राजभाषा उत्सव – 2025 के अंतर्गत, कर्मचारियों के परिजनों के लिए “बात मेरे मन की” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएचईएल लेडीज क्लब हरिद्वार की संरक्षिका श्रीमती नंदन कुमारी तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता व लेडीज क्लब की पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
कार्यक्रम में बीएचईएल कर्मचारियों की पत्नी एवं बच्चों ने कविता, कहानी एवं संस्मरण आदि के माध्यम से अपने मन की बात साझा की । समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती नंदन कुमारी ने, सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जीवन में कार्य के साथ-साथ, परिवार की भूमिका भी बहुत महत्त्वपूर्ण होती है । उन्होंने कहा कि कर्मचारी केवल संस्थानिक दायित्वों को ही नहीं निभाते, बल्कि वे अपने परिवार की खुशियों, सपनों एवं भविष्य का भी निर्माण करते हैं ।
महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की संकल्पना, हिंदी के प्रति हमारे परिजनों के लगाव को ध्यान में रख कर की गई है । उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की उन्नति में कर्मचारियों के परिवारों की भागीदारी भी बेहद अहम होती है । सभी प्रतिभागियों को श्रीमती नंदन कुमारी तथा श्री संतोष कुमार गुप्ता द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया ।
इस अवसर पर वरि. उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री हरीश सिंह बगवार तथा उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशि सिंह सहित राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके