हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, उपनगरी के सेक्टर-1 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं हेतु, एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया । बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरुप तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. शारदा स्वरुप ने कहा कि छात्राओं का अच्छा स्वास्थ्य, उनके उज्जवल भविष्य का आधार है । उन्होंने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मूल उद्देश्य यह है कि हमारी बेटियां स्वस्थ रहें और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें । श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बीएचईएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि यह शिविर छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
उल्लेखनीय है कि इस शिविर में पोषण वितरण के साथ – साथ, लगभग 100 छात्राओं की आंखों एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई । इस सराहनीय प्रयास हेतु विद्यालय की ओर से बीएचईएल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद प्रकाश शर्मा एवं शिक्षकगण, बीएचईएल चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
‘सरकार जनता के द्वार’ के तहत जखोली ब्लॉक के ममणी व रतनपुर में जन संवाद, मौके पर हल होंगी ग्रामीणों की समस्याएं
रुद्रप्रयाग में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा रिंगाल एवं बांस शिल्प प्रशिक्षण, मक्कू में 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित
जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख