सचिव मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगोली से मंगलवार को सांय सचिवालय में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इशांत रौथाण के नेतृत्व में भेंट कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि यूकेएसएसएससी की हाल ही में आयोजित परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन तरीके से सम्पन्न हुई है। परीक्षा प्रारम्भ होने के लगभग आधे घंटे बाद कुछ चुनिंदा व्यक्तियों के पास प्रश्नपत्र की तस्वीरें पाई गई, जिसे लेकर भ्रामक माहौल बनाया जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। आयोग पर उन्हें पूरा भरोसा है और यह परीक्षा भी पहले की भांति निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुई है। कुछ लोग परीक्षा पूर्व इसे रोकने में लगे थे और अब परिणाम निरस्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो यह उनकी वर्षों की मेहनत और भविष्य दोनों पर पानी फेरने जैसा होगा। सभी परीक्षार्थी द्वारा निवेदन किया गया है कि परीक्षा को निरस्त न किया जाए और परिणाम शीघ्र जारी किए जाएं, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।
सचिव मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में 10वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
युद्धस्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्य-मा0 मुख्यमंत्री