राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन भी किया गया।
कार्यक्रम में महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी के साथ अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार
त्योहारी सीजन में परिवहन विभाग की सख्ती—ओवरस्पीडिंग, परमिट उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में 40 चालान