हरिद्वार। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने बुधवार को प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता कर राशन डीलरों के कोरोना काल के बकाया भुगतान में डीएसओ और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बहादराबाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कश्यप और राशन डीलर सत्येंद्र कुमार ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि राशन डीलरों से भुगतान के एवज में कमीशन की मांग की जाती है। बिना कमीशन दिए राशन डीलर को भुगतान नहीं किया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ राशन डीलर अधिकारियों के लिए कमीशन की उगाही करते है। मांग करते हुए कहा कि डीलरों का बकाया भुगतान किया जाए। साथ ही अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर डीलर राशन का उठान बंद कर देंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए