*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाया करवा चौथ उत्सव* 
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर श्रीमती गीता धामी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ के व्रत का समापन किया। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं | मुख्यमंत्री ने कहा कि *“करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और करवा चौथ जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।”*
मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश