महिला ने धर्म परिवर्तन का प्रयास और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए लगायी न्याय की गुहार
हरिद्वार। कर्नाटक निवासी महिला ने धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। रविवार को प्रैस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सोनू रानी शर्मा पुत्री दयाराम शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उसका परिवार मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला था। रोजगार के सिलसिले में उसके पिता कर्नाटक में बस गए थे। रानी शर्मा ने बताया कि बचपन में ही उसके माता पिता की मृत्यु के बाद बड़े भाई ने उसका पालन पोषण किया। बाद में कैंसर के चलते भाई की भी मृत्यु हो गयी। रानी शर्मा ने बताया कि 2019 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती सहारनपुर निवासी एक महिला से हुई। महिला का वास्तविक नाम साजमा था। लेकिन उसने सोनिया राठौर के नाम से एकांउट बनाया हुआ था। आरोप लगाया कि साजमा उर्फ सोनिया राठौर ने अपने पति वसीम को अपना देवर राजू राठौर बताकर उसे दुबई भेजकर उससे उसकी शादी करा दी। शादी कराने के लिए उसका बैंगलोर स्थित मकान भी बिकवा दिया और और साजमा उर्फ सोनिया ने 4 लाख रूपए लिए। शादी के बाद वसीम ने वीडियो कॉल पर उसकी बात उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी छांगुर उर्फ जलालुदीन से करायी। छांगुर ने उसे धर्म परिवर्तन करने का लालच दिया। जब उसने इंकार किया तो उसका उत्पीड़न किया गया। तीन महीने बाद उसे बैंगलोर लाया गया। उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बची खुची संपत्ति बेचने का दबाव बनाया। सोनू शर्मा ने बताया कि उसने सारी संपत्ति बेचकर पैसा आरोपितों को दे दिया। 2023 में उसने बैंगलोर में पुलिस को तहरीर दी। लेकिन आरोपियों के उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के कारण दबाव में वह पीछे हट गयी। मई 2024 में वसीम उर्फ राजू राठौर के पिता के भरोसे पर वह सहारनुपर आ गयी। जहां उसे बंधक बना लिया गया और धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया गया। जून में मौका पाकर वह भाग निकली। लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उसने पुलिस को बुलाया तो पूरा परिवार फरार हो गया। लेकिन बाद में पुलिस का व्यवहार बदल गया। उसने कई बार पुलिस से गुहार लगायी। लेकिन उसे कभी न्याय नहीं मिला। सोनू रानी शर्मा ने आरोप लगाया अपनी शिकायत लेकर वह लखनऊ में मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंची। लेकिन सीएम योगी से मिलने से पहले ही लखनऊ पुलिस उसे अपने साथ ले गयी और सहारनपुर पुलिस के हवाले कर दिया। काफी प्रत्यन करने के बाद किसी तरह उसने अपनी बात सीएम योगी तक पहुंचायी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ने छांगुर को गिरफ्तार कर लिया। छांगुर की गिरफ्तारी के बाद वसीम उर्फ राजू राठौर का परिवार डर गया और अपनी हरकतें बंद कर दी। लेकिन उसका उत्पीड़न करने वाले परिवार के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोनू रानी शर्मा ने सहारनपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह न्याय के लिए हरिद्वार आयी है।
More Stories
विवाहिता को जिंदा जलाने की शिकायत पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, गंभीर जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देश
प्रवर्तन अभियान के दौरान 33 चालान किए गए तथा 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
कप्तान तृप्ति भट्ट के कड़े नेतृत्व में त्योहारी सीजन में जीआरपी हरिद्वार को दोहरी सफलता