परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान
हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा आज हेलमेट के प्रति सिडकुल क्षेत्र में प्रवर्तन/जागरूकता अभियान चलाया गया।
उन्होंने अवगत कराया कि बिना हेलमेट के पाए गए 100 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया तथा 15 से अधिक दुपहिया वाहन जिनके पास लाइंसेंस एवं हेलमेट नहीं थे उन वाहनों को सीज किया गया।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हेलमेट लगाने वाले लोगों को परिवहन टीम द्वारा फूल तथा चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।
इस अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी श्रीमती नेहा झा,परिवहन कर अधिकारी अरुणा सैनी,सहायक परिवहन उप निरीक्षक अश्वनी कुमार,सहायक परिवहन निरीक्षक सुरवीर कण्डवाल शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया
04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात