*कोतवाली-मंगलौर*
*हरिद्वार पुलिस की जारी संघन चैकिगं अभियान के दौरान दो आरोपी आये हिरासत में*
*दो संदिग्ध से एक पिस्टल मय 06 जिंदा कारतूस व एक अदद चाकू व मोटरसाइकिल बरामद*
*आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी*
एसएसपी हरिद्वार द्वारा दीपावली के त्यौहार की दृष्टिगत बॉर्डर इलाकों, लिंक मार्गो, तथा अन्य संदिग्ध स्थानों पर दिन रात चेकिंग किए जाने के आदेश प्राप्त हुए थे आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीमो का गठन किया गया तथा अलग-अलग स्थान नहरी पटरी बार्डर पर चैकिंग हेतु लगाये गये।
प्रत्येक संदिग्ध की भली भांति तलाशी लेकर चैकिंग की जा रही थी दिनांक 20.10.2025 को नहर पटरी मे चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल होण्डा साईन बिना नम्बर सन्दिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने पर उनके कब्जे से निम्न विवरण के अनुसार एक पिस्टल 6 जिंदा कारतूस एक चाकू बरामद हुआ।
जिनके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गहन पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही अमल मे ली जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
1-अल्तमश पुत्र इरफान अंसारी निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।
2- दिलशाद पुत्र वाहिद निवासी उपरोक्त।
*बरामद माल*
1- एक पिस्टल 32 बोर मय 06 जिंदा कारतूस (दिलशाद से बरामद)
2- एक चाकू नाजायज (अल्तमश से बरामद)
3- मोटरसाइकिल होंडा साईन
*पुलिस टीम*
1 प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली
3- उप निरीक्षक प्रदीप कुमार
4- हेड कांस्टेबल माजीद खान
5- कांस्टेबल रोशन
6- कांस्टेबल रविन्द्र खत्री
6- कांस्टेबल मनोज वर्मा

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश