मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिती में जी.एस.टी. ग्राहक ऑनलाईन ईनाम योजना ’बिल लाओं, ईनाम पाओ’ का मेगा लक्की ड्रॉ शुक्रवार 31 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए विशेष आयुक्त राज्य कर आई. एस. बृजवाल ने बताया कि विभाग द्वारा ग्राहकों को सामान का बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से जी.एस.टी. के अन्तर्गत जी.एस.टी. ग्राहक ऑनलाईन ईनाम योजना ‘बिल लाओं, ईनाम पाओ’ संचालित की गई थी। योजना का मेगा लकी ड्रॉ मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में ए०पी० जे० अब्दुल कलाम भवन के कैबिनेट हॉल में दिनांक 31.10.2025 को दोपहर 12 बजे निकाला जायेगा। जिसमें विजेताओं की घोषणा की जायेगी।

More Stories
सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य :मंत्री राम सिंह कैड़ा
सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया