मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूनानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है।
उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरूनानक जी के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर रही है।
मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेने का भी आह्वान प्रदेशवासियों से किया है।

More Stories
सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य :मंत्री राम सिंह कैड़ा
सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया