मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा रेसकोर्स में मथा टेका। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों व विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता है।



More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए