*एनीमिया पीड़ित गर्भवती महिला मृत्यु मामले में तीन कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस*
*डीएम के निर्देश पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जारी किया नोटिस*
हरिद्वार 10 अक्टूबर 2025-
बाल विकास परियोजना लक्सर के भोगपुर ग्राम में आंगनबाडी केन्द्र के अन्तर्गत गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु का मामला संज्ञान में आया है जिसमें महिला के एनीमिया से ग्रसित होने के कारण मृत्यु हो गयी है। जिससे प्रतीत होता है कि। आंगनबाड़ी कार्यकत्री भोगपुर केंद्र संख्या एक, बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्सर तथा सुपरवाइजर को गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने जोकि अत्यन्त खेदजनक है। इस लापरवाही हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि कार्यों के प्रति लापरवाही हेतु क्यों न आप के विरुद्ध शासकीय/विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाय। इस सम्बन्ध में संबंधितों को अपना पक्ष साक्ष्य सहित 03 दिवस के भीतर बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
प्रेमनगर आश्रम के स्वयंसेवक उतरे स्वच्छता अभियान में, बंद गंगा से हटाया सैकड़ो क्विंटल कूड़ा
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल