पति शराब पीकर करता है पत्नी और बेटी से हिंसा; पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार
पति ने पत्नी व बेटी को आग लगाकर जान से मारने का किया प्रयास; डीएम दर्ज करवाई आनलाईन एफआईआर
व्यथित प्रताड़ित हेमलता ने डीएम से लगाई गुहार, पति से जान की सुरक्षा; दिया जाए जीवनयापन खर्चा
प्रतिदिन पंहुच रहे हैं प्रताड़ना के मामले, जिन पर दर्ज की जा रही है आनलाईन प्राथमिकी; अब तक दर्ज हो चुकी हैं 110 से अधिक एफआईआर
देहरादून। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में पति द्वारा प्रताड़ित महिला हेमलता ने पंहुच डीएम सविन बसंल से गुहार लगाई कि उनका पति अद्वैसैनिक बल में कार्यरत तथा पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है। एक दिन पति ने उनको एवं उनकी 10 वर्षीय बेटी को जलाने तथा तेजाब डालने का प्रयास किया है। उन्होंने पति से जान की सुरक्षा तथा जीवनयापन खर्चा दिलाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने तत्काल आनलाईन प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के सम्मुख कई ऐसे प्रकरण आर रहे जिनमें परिजनो, पुत्रों, पत्नी पड़ोसियों द्वज्ञरा प्रताड़ित किया जा रहा है तथा सुनवाई नही हो रही ऐसे प्रकरणों पर आनलाईन एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही इनको मॉनिटिरिंग भी किया जा रहा है। जनता दर्शन में भी इस प्रकार 5-7 प्रकरण पंहुच रहे है। अब तक 110 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

More Stories
प्रेमनगर आश्रम के स्वयंसेवक उतरे स्वच्छता अभियान में, बंद गंगा से हटाया सैकड़ो क्विंटल कूड़ा
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल