*समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन*
*वृद्धावस्था–विधवा–दिव्यांग पेंशन सहित अनेक प्रमाण पत्र जारी*
समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को विकासखंड जखोली के दूरस्थ क्षेत्र कैलाश बांगर में बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की सहभागिता रही।
शिविर में 25 वृद्धावस्था पेंशन, 13 विधवा पेंशन, 10 दिव्यांग पेंशन और 02 किसान पेंशन के आवेदन स्वीकार किए गए। ग्राम विकास विभाग द्वारा 31 बीपीएल प्रमाण पत्र तथा पंचायतीराज विभाग द्वारा 13 परिवार रजिस्टर की नकलें जारी की गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा दिव्यांगजनों के आधार कार्ड बनाने का कार्य भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयाँ वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान एवं नाजायज तरीके से ऋण वसूलने वालों के विरुद्ध जागरूकता भी दिलाई गई। स्थानीय स्तर पर दिव्यांगजन सहायता एवं स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व समझाते हुए ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया।
विशेष रूप से नॉन-सी.सी.आर.सी. स्टाफ/कार्यकर्ता तथा सी.सी.आर.सी. स्टाफ/कार्यकर्ता द्वारा शिविर में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डाॅ अमित, अंकुर ठाकुर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गौरव लोहानी, सहायक प्रबंधक निगम गोविन्द टम्टा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं का लाभ उठाने पहुंचे।

More Stories
प्रेमनगर आश्रम के स्वयंसेवक उतरे स्वच्छता अभियान में, बंद गंगा से हटाया सैकड़ो क्विंटल कूड़ा
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल