रुद्रप्रयाग में उन्नत मत्स्य पालन पर एकदिवसीय गोष्ठी आयोजित*
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल तथा मत्स्य विभाग, रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जाति के प्रगतिशील मत्स्य पालकों हेतु एकदिवसीय गोष्ठी का आयोजन विकास भवन, रुद्रप्रयाग में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक तकनीकों, ट्राउट एवं कार्प मछली पालन की आधुनिक विधियों तथा उनसे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह रावत ने मत्स्य पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों से मत्स्य पालन को अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं और किसानों को मत्स्य पालन से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान द्वारा चयनित 20 लाभार्थियों को अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत मत्स्य चारा, आइस बॉक्स, हैंडनेट,जाल आदि उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में श्री रणजीत सिंह राणा जिला सहायक निबंधक;संस्थान से डॉ. रेनू जेठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक; श्री संतोष कुमार, मुख्य तकनीकी अधिकारी; श्री विशाल दत्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग;
तथा जनपद मत्स्य अधिकारी मंजू भाकुनी, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल एवं अरविंद कुमार मौजूद रहे।
गोष्ठी में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर मत्स्य पालन संबंधी आधुनिक तकनीकों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में मत्स्य पालकों ने ऐसी गोष्ठियों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए