आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार श्री राम बहादुर राय ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि IGNCA के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।

More Stories
जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्न,गंगा घाटों एवं हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम
पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किए गए