बेरोजगार युवकों के लिए 21 नवंबर को दयानंद स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी विवि,हरिद्वार में वृहद रोजगार मेला का आयोजन।
अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जिला कार्यालय परिसर से प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
हरिद्वार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा जिला कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दिनांक 21 नवंबर 2025 को दयानंद स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है,जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोग्राम अधिकारी गिरीश तिवारी को निर्देश दिए ही कि रोजगार मेले का जनपद के विभिन्न क्षेत्रों ने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है जिससे रोजगार मेले में अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके ।

More Stories
परमार्थ निकेतन से श्रावण के चतुर्थ सोमवार पर समत्व का संदेश
राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है वन नेशन वन इलेक्शन:आलोक शर्मा
जिला गंगा समिति की 76वीं बैठक सम्पन्न,गंगा घाटों एवं हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश