*नगर निगम–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: वार्ड 17 में अवैध खोखे ध्वस्त, दो ठेलियाँ जप्त*
नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज वार्ड संख्या 17 में राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे अवैध खोखों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान तीन अवैध खोखों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया, जबकि दो ठेलियाँ मौके से जप्त की गईं।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में आगामी दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहने की बात कही गई।

कार्रवाई के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,
मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेश्वर सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।

More Stories
मुख्य सचिव ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाईनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी के साथ बैठक की
परमार्थ निकेतन में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी एवं कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं डीन शिवानी वी. जी का आगमन एवं पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से दिव्य भेंट
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र