*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती UKD नेता एवं पूर्व विधायक श्री दिवाकर भट्ट का कुशलक्षेम जाना*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री दिवाकर भट्ट से मुलाकात की। श्री भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से श्री भट्ट के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने श्री दिवाकर भट्ट से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्य सचिव ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाईनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी के साथ बैठक की
परमार्थ निकेतन में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी एवं कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं डीन शिवानी वी. जी का आगमन एवं पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से दिव्य भेंट
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र