देहरादून।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें अधिवेशन के स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में 71स्थान पर स्वागत कार्यक्रम किए गए।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र राष्ट्र संगठन है जो कि विद्यार्थियों के बीच में युवाओं को नई दिशा देने का काम करता है जिसके तहत हम सब लोग का सौभाग्य की बात है उसका राष्ट्रीय अधिवेशन हमारे उत्तराखंड के देहरादून जिले में हुआ है हम सभी देशभर से आए हुए विद्यार्थी परिषद के सभी प्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन करते हैं साथ ही देश की बहुमुखी प्रतिभा का उत्तराखंड देवभूमि अभिनंदन करती है मुझे लगता है कि आज देवभूमि की में लघु भारत का दर्शन एक मार्गदर्शन नहीं एक चेतना के रूप में उत्तराखंड एवं विश्व भर में क्रांति के रूप में विकसित होगा।


More Stories
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र
नई टिहरी में 10 मई को वृहद विधिक सेवा शिविर
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा