*हरिद्वार पुलिस*
*SSP हरिद्वार के निर्देश पर स्कूली वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया गया*
*जनपद में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की सघन चैकिंग की गई*
*चालकों से आवश्यक कागज़ात की जाँच कर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई*
*लापरवाह वाहन चालक रहें सतर्क, शिकायत पर होगी कड़ी कार्यवाही।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा ड्राइवरों से वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ जाँचने के साथ-साथ बच्चों को सुरक्षित ढंग से लाने–ले जाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की बात समझाई गई।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि बच्चों या अभिभावकों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों को भी दी गई सुरक्षा संबंधी जानकारी।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने नन्हे बच्चों को सड़क सुरक्षा, वाहन में बैठने के नियम और आपात स्थिति में क्या करना चाहिए, इसके बारे में सरल तरीके से जागरूक किया।
पुलिस ने ड्राइवरों अंकल को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट पहनने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की कड़ी हिदायत दी।


More Stories
मुख्यमंत्री ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण
कुंभ-2027 की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के लिए मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
परमार्थ निकेतन में आयोजित ओशो मेगा कैंप के माध्यम से ध्यान, मौन और आत्मचेतना की साधना