अल्मोड़ा।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजयपुर तोक धनखल द्वाराहाट पहुंचकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट के भाई स्व0 राम दत्त के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा कि उनसे उनका व्यक्तिगत लगाव था। मुख्यमंत्री ने कहा, “जब भी उनसे मिलना होता था, वे बड़े आत्मीय भाव से मिलते थे। उनके देहावसान का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी हुआ।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को ढांडस बंधाया तथा शोक की इस घड़ी में परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

More Stories
परमार्थ निकेतन से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद हरिद्वार में रही कार्यक्रमों की धूम
नीट परीक्षा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक होटल ढाबा की लगातार चेकिंग जारी