मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उनके नेतृत्व में नवगठित राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत आधार मिला। उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

More Stories
होली पर्व पर SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का बधाई संदेश
होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों से रंग मिल जाते हैं
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन