बीएचईएल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण वितरण शिविर का आयोजन
हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, उपनगरी के सेक्टर-3 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नंबर-33 में छात्र-छात्राओं हेतु, एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया । बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का यह शिविर बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है । उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण अत्यंत आवश्यक है और बीएचईएल का यह प्रयास है कि हर बच्चा स्वस्थ रहे और सही पोषण के साथ आगे बढ़े । श्री गुप्ता ने बताया कि बीएमआई और आंखों की जांच जैसे परीक्षण, उनके समग्र विकास के लिए मददगार हैं ।
उल्लेखनीय है कि इस शिविर में लगभग 80 छात्र-छात्राओं की आंखों एवं बीएमआई जांच की गई तथा निःशुल्क पोषण सामग्री एवं दवाइयों का वितरण किया गया । इस सराहनीय प्रयास हेतु विद्यालय की ओर से बीएचईएल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई ।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गुरमीत कौर एवं शिक्षकगण, बीएचईएल चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
हुड़दंग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया