शीतलहर से राहत के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, जनपद में विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे है अलाव
जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर अलाव व्यवस्था से जरूरतमंदों को मिल रही ठंड से राहत
जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी शीतलहर एवं तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ठंड से बचाव के लिए व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के प्रमुख स्थानों पर सुबह एवं सायंकाल के समय अलाव जलाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों, बस स्टैंड, मुख्य बाजारों, तीर्थ स्थलों एवं सड़क किनारे किए गए प्रमुख स्थानों पर सुनिश्चित की गई है, ताकि राहगीरों, मजदूरों, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके। संबंधित विभागों एवं स्थानीय निकायों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अलाव नियमित रूप से जलते रहें और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अलाव की व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत या कमी पाए जाने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की है कि ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतें और जरूरतमंदों की सहायता में प्रशासन का सहयोग करें।
जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा की गई यह पहल शीतलहर के दौरान आमजन, विशेषकर कमजोर एवं असहाय वर्गों के लिए राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

More Stories
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
हुड़दंग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया