*थाना – बुग्गावाला*
दिनांक 29.07.2025 को थाना बुग्गावाला पर वादिया, निवासी ग्राम शहिदवाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी पुत्री (उम्र 20 वर्ष) के घर से कहीं चले जाने के संबंध में एक तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर गुमशुदगी संख्या 08/25 दर्ज की गई।
गुमशुदा की तलाश के दौरान दिल्ली, सहारनपुर, हरियाणा, मुजफ्फरनगर एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में लगातार प्रयास किए गए, किंतु कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी।
दिनांक 14.09.2025 को गुमशुदगी को मु0सं0 50/25 धारा 140(3) बीएनएस बनाम अज्ञात में तरमीम किया गया।
तत्पश्चात गुमशुदा की बरामदगी हेतु विवेचक द्वारा पुलिस टीम के साथ सीडीआर एवं लोकेशन विश्लेषण के माध्यम से जांच की गई, जिसमें गुमशुदा की लोकेशन महाराष्ट्र में होना प्रकाश में आया।
दिनांक 12.12.2025 को अन्य जनपदों की पुलिस की सहायता से सीडीआर व लोकेशन के आधार पर गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया गया।
बरामद गुमशुदा ने बताया कि वह दिनांक 18.07.2025 को दोपहर अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी तथा खुड़गांव, नातीशवाड़ी, कोपर बस्ती, पुणे (महाराष्ट्र) में एक ठेकेदार के कलेसर में मजदूरी का कार्य कर रही थी।
पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर वह स्वयं दिनांक 05.12.2025 को गोवा एक्सप्रेस से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन से वापस आई।
बरामद गुमशुदा को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*पुलिस टीम*
1. अपर उ0नि0 बलवीर सिंह
2. कानि0 नीलम चौहान

More Stories
प्रेमनगर आश्रम के स्वयंसेवक उतरे स्वच्छता अभियान में, बंद गंगा से हटाया सैकड़ो क्विंटल कूड़ा
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल