*कोतवाली नगर*
*हरिद्वार पुलिस की वारंटी/ वांछित आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वाँछित आरोपी को धर दबोचा*
*जानसठ मुजफ्फरनगर उ0प्र0 में रह रहा था आरोपी*
दिनाँक 10-12-25 को वादिया निवासी विष्णुलोक कालोनी बी.एच.ई.एल. रानीपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली नगर एक शिकायती प्रार्थना पत्र बाबत शिवम सैनी पुत्र वेदप्रकाश उर्फ लोकेश निवासी ग्राम कवाल जानसठ थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 के द्वारा वादिया को शादी का झाँसा देकर वादिया के साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाना व गाली गलोच करने के सम्बन्ध दाखिला किया प्रा0 पत्र के आधार पर कोतवाली नगर में अभियोग बनाम शिवम सैनी पुत्र वेदप्रकाश उर्फ लोकेश का अभियोग पँजीकृत किया गया
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जारी दिशा-निर्देशन के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित टीम द्वारा मुखबिर तन्त्र को सतर्क करते हुये अच्छी सुरागरसी पतारसी के चलते दिनाँक 18-12-25 को मुकदमा उपरोक्त में आरोपी शिवम सैनी पुत्र लोकेश सैनी उपरोक्त को जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 से पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
*नाम पता आरोपी*
1-शिवम सैनी पुत्र वेदप्रकाश उर्फ लोकेश निवासी ग्राम कवाल जानसठ थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 ।
*पुलिस टीम*
1- श्री रितेश शाह – प्रभारी निरीक्षक
2-व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी
3- म0उ0नि0 अनीता शर्मा
4- हे0कां0 सतीश नौटियाल
5- कां0 सुनील चौहान

More Stories
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की सटोरियो/जुआरियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही
आपराधिक तत्वों के पेंच कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सड़कों/ गलियों में पहुंची पुलिस