देहरादून।आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती दिवस पर नाथ पैलेस बल्लीवाला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कवि अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए कहा कि आज हम सबके प्रेरणा स्रोत मार्गदर्शक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ समाज सुधारकों में से एक अटल बिहारी वाजपेई जी का महत्वपूर्ण योगदान है वह महान कवि के रूप में भी जाने जाते हैं उसी को ध्यान में रखते हुए यह कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है अटल जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपने विचारों को और देश को आगे ले जाने का काम किया युवाओं को नई दिशा देने का काम किया और कई कीर्तिमान स्थापित किये है हम सब उनके कृतज्ञ कि उन्होंने उत्तराखंड को नई पहचान देते हुए अलग राज्य बनाया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए अटल जी की जयंती पर श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऐसा महान व्यक्तित्व जिन्होंने देश को एक समृद्धता और अपने अहम निर्णय के माध्यम से देश को विश्व पटल पर अलग पहचान बनाने का काम किया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनमें कुशल प्रशासक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था। राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और मूल्य आज भी हमें मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हमारे प्रदेश की सरकार एवं संगठन पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध निर्णय और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दृढ़ता से सिद्धि की ओर आगे बढ़ा रहे है।


कार्यक्रम में महान कवि श्रीकांत श्री डॉ कमलेश शर्मा अनिल बलबीर खिचड़ी सुल्तान सिंह श्रीमती महिमा कवियों ने अटल जी की कविताओं के माध्यम से एवं अन्य कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर विधायक विनोद चमोली कार्यक्रम संयोजक प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान दर्जाधारी मंत्री कैलाश पंत श्याम अग्रवाल राजेंद्र ढिल्लों ओम कक्कड़ राजेश कंबोज हरीश नारंग विजेंद्र थपलियाल संकेत नौटियाल अक्षत जैन अजय समीर डोभाल बबलू बंसल शेखर नौटियाल संध्या थापा सुमन तृप्ता जाटव सीता रावत मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सुमित पांडे युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पेंट एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा
वर्षा ऋतु में रवासन नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस की पहल
ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण, ट्रैक मरम्मत, संकेतक, कूड़ेदान व पेयजल सुविधा की मांग रखी