आज सुबह रानीपुर मोड़ के पास स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में एक सांभर हिरन का बच्चा आ जाने से क्षेत्र में हलचल मच गई।
स्थानीय निवासियों द्वारा तत्काल Dial 112 पर सूचना दी गई। मामला वन विभाग से संबंधित होने के बावजूद, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा सांभर के बच्चे को सुरक्षित रूप से संभाला।
इसके उपरांत वन विभाग को सूचित किया गया, जिनकी टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सांभर के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे अपने साथ ले जाया गया।
👉 पुलिस की तत्परता एवं नागरिकों की जागरूकता से एक वन्य जीव की जान सुरक्षित रह सकी।

More Stories
योग स्वास्थ्य शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है:आयुष मंत्री मदन कौशिक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा पहुंचे
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 20.06.2026