*उत्तराखंड: आयुर्वेद विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला और डॉ० अजय चमोला को मिली “फेलोशिप इन आयुर्वेद (FAIPU)”*
देहरादून। एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (AIPU), गाजियाबाद , उत्तर प्रदेश, भारत द्वारा आयुर्वेद विभाग, उत्तराखंड के दो वरिष्ठ, काबिल एवं अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला और डॉ० अजय चमोला को “फेलोशिप इन आयुर्वेद (FAIPU)” उपाधि सम्मान प्रदान किया गया है। जिसके डाइरेक्टर, फेलोशिप अफेयर्स – डॉ० सी० वेणुगोपाल राव एवं चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर – डॉ० नवीन अमन्ना हैं
यह सम्मान दोनों आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया है।
साथ ही एइआपीयू द्वारा डॉ० अंकिता नौटियाल को भी आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य हेतु “मेंबरशिप ऑफ नेशनल एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन (MNAAM)” प्रदान की गयी है।
इस अवसर पर सभी आयुर्वेद चिकित्सकों को समस्त परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही है।

More Stories
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार
त्योहारी सीजन में परिवहन विभाग की सख्ती—ओवरस्पीडिंग, परमिट उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में 40 चालान