जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर है जारी*
*राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति के लगाया गए होर्डिंग एवं बोर्ड को एनएचएआई द्वारा हटाया गया*
*हरिद्वार । जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग से एनएचएआई द्वारा हटाया गया अतिक्रमण।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किनारों से एवं रानीपुर झाल से बहादराबाद बाईपास तक एवं मंगलौर क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग एवं 14 बड़े यूनीपोल को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत एजेंसी की टीम द्वारा हटाया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए खोखे, झुगी झोपड़ी को भी हटाया जा रहा है।

More Stories
सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य :मंत्री राम सिंह कैड़ा
सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया