*जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही*
*हरिद्वार। जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 334 ए पर हटाया गया अतिक्रमण।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 ए पर सड़क किनारे सिंहद्वार से लक्सर एवं पुरकाजी आदि क्षेत्रों से अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए बड़े यूनीपोल एवं होर्डिंग को हटाया जा रहा है,इसके साथ ही सड़क किनारे लगाए फड़, ठेलियों एवं खोखे को भी हटाया जा रहा है,जिससे कि राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन हेतु बाधित न हो सके।

More Stories
सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य :मंत्री राम सिंह कैड़ा
सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान
सोशल मीडिया पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, असलहा पुलिस ने कब्जे में लिया