*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

More Stories
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय : महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान जारी—22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त
एकल निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता जानने के पुलिस ने किए प्रयास