जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में भगवानपुर में आयोजित होगा तहसील दिवस
हरिद्वार। उप जिलाधिकारी भगवानपुर ने अवगत कराया है कि दिनांक 20.01.2026 दिन मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक स्थान नवनिर्मित तहसील भवन तहसील भगवानपुर परिसर में उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तहसील भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत के आमजन की शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया जायेगा,उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित तिथि/समय एवं स्थान पर स्वयं प्रतिभाग करने का कष्ट करे,जिससे कि तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा सके।

More Stories
हरिद्वार रेलवे स्टेशन से A.H.T.U. टीम ने दो बच्चों को किया रेस्क्यू
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया
04 और 05 मई के लिए आरेंज अलर्ट एसईओसी से जनपदों को जारी हुआ पत्र, सावधानी बरतने के निर्देश