जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया
हरिद्वार। जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी एवं लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए नोएडा निवासी वीर सिंह चौहान ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि शिवालिक नगर निवासी संजय मेहरा ने जमीन खरीदने बेचने के नाम पर लाखों रुपए हड़प कर लिए हैं। वीर सिंह चौहान ने कहा कि कनखल, ज्वालापुर, सहारनपुर, नुकड आदि क्षेत्र के लोगों को भी जमीन खरीदने बेचने का नाम पर ठगा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय मेहरा गिरोह बनाकर लोगों के खून पसीने की कमाई को ठग रहा है। वीर सिंह चौहान ने बताया कि मुझे सहारनपुर में जमीन दिखाई गई थी। लेकिन एग्रीमेंट करने के बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। सहारनपुर में भी संजय मेहरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। लाखों रुपए जमीन दिलाने के नाम पर ठग लिए गए। संजय मेहरा खुद ही जमीन को खरीदता एवं बेचता है। पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं करता है और तरह-तरह के बहाने बनाता है। कनखल निवासी अमित कुमार, सनी खत्री, प्रमोद कुमार, धर्मपाल, शिवगोपाल शर्मा आदि ने भी जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। इन लोगों द्वारा भी ज्वालापुर एवं रानीपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी है। लेकिन अब तक ठोस कार्यवाही संजय मेहरा के खिलाफ नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि हमारे पैसे वापस दिलाए जाएं और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ितों ने मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया और जमीन बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे भू माफिया संजय मेहरा को गिरफ्तार करने की मांग की है।

More Stories
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
दीपावली पर नवनिर्मित घाटों तक पहुंची गंगा की धारा, कुंभ की तैयारियों को मिला नया विस्तार