हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 जनवरी 2026 को विकास खण्ड बहादराबाद के न्याय पंचायत जमालपुर कला में सामूदायिक भवन जमालपुर कला में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार की अध्यक्षता में एवं 28 जनवरी 2026 को विकास खण्ड भगवानपुर की न्याय पंचायत भलस्वागाज में पंचायत भवन, भेडकी सैदाबाद में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाना था। दिनांक 27 जनवरी 2026 को यू०सी०सी० दिवस मनाये जाने एवं दिनांक 28 जनवरी 2026 को विकास खण्ड भगवानपुर में उप-चुनाव होने के कारण 27 जनवरी 2026 आयोजित होने वाला बहुउद्देशीय शिविर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार (प्रशासन) की अध्यक्षता में दिनांक 07 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरिद्वार को न्याय पंचायत नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एवं 28 जनवरी 2026 आयोजित होने वाला बहुउद्देशीय शिविर मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में दिनांक 07 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार को न्याय पंचायत नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उक्त तिथि को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करते हुए आयोजित स्थलों पर विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस हेतु सम्बन्धित विभागीय स्टॉल भी लगाये जायेगें।

More Stories
जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर