February 1, 2026

केंद्रीय बजट को राजपुर विधायक खजान दास एवं दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया

 भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2025–26 को राजपुर विधायक खजान दास एवं दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज जो बजट जनता को समर्पित किया गया है वह कहीं ना कहीं देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के संकल्प विकसित भारत सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सिद्ध होगा।

यह बजट लोक कल्याणकारी बजट है इस बजट में हर वर्ग के उत्थान का प्रावधान किया गया है हर राज्य के वहां की परिस्थितियों का ध्यान करते हुए इस बजट को बनाया गया है भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जो संकल्प है उसको पूरा करने के लिए यह बजट ध्यान में रखकर बनाया गया है जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस बजट के माध्यम से हमारे राज्य को और गति प्राप्त होगी।

इस बजट में स्वास्थ्य कनेक्टिविटी पर्यटन बायोगैस महिला उत्थान आदि कई विषयों को ध्यान में रखते हुए यह बजट देश को नई गति प्रदान करेगा।

हम सभी कार्यकर्ताओं को इस बजट के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग में जाकर बजट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करनी है ताकि आम जनमानस को बजट की मूल उद्देश्य की प्राप्ति हो। यह बजट आम जनमानस के लिए है यह हम सब लोगों को बताना है।

कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजनदास ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी लगातार अनेकों अनेक योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान के लिए अग्रसर है और यह बजट में हमें साफ-साफ दिखता है लोक कल्याणकारी बजट है इस बजट में हर वर्ग के उत्थान का प्रावधान किया गया है हर राज्य के वहां की परिस्थितियों का ध्यान करते हुए इस बजट को बनाया गया है भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जो संकल्प है वह इस बजट में दिखता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पर्वतीय क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए युवा, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और स्वरोज़गार पर विशेष बल दिया गया है।

कार्यक्रम में हरीश नारंग आशीष नागरथ सुनील शर्मा विजेंद्र थपलियाल प्रदीप कुमार मोतीराम पंकज शर्मा अवधेश तिवारी साक्षी शंकर आदि कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

You may have missed