*ग्राम पंचायत कमेड़ा में लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर*
*प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार करेंगे जनसमस्याओं का सीधा समाधान*

जनपद रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत कमेड़ा के मंदिर प्रांगण में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत एक जनसेवा शिविर का आयोजन प्रस्तावित है।
इस शिविर की अध्यक्षता डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रभारी सचिव, जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा की जाएगी। शिविर के दौरान प्रभारी सचिव महोदय आमजन की समस्याओं को सीधे सुनेंगे तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 01 शराब तस्कर को धर दबोचा
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस का गौकशी के खिलाफ कड़ा प्रहार