*कोतवाली भगवानपुर*
*हत्या प्रकरण में पुलिस का एक्शन, दोनों पक्षों के कुल ग्यारह आरोपित गिरफ्तार*
*एक फरवरी को ग्राम बिनारासी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ था विवाद*
*कप्तान डोभाल ने जल्द आरोपित को कानून के कठघरे में खड़ा करने के दिए थे निर्देश*
*युवती से संबंधों को लेकर शुरू हुआ था पूरा विवाद*
*विवाद की दौरान एक की गोली लगने जबकि दूसरे की पिटाई की वजह से हुई थी मौत*

दिनांक 01.02.26 को रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम को समय करीब 17.00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित विशाल द्वारा अपने अन्य के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। तत्पश्चात मृतक आनंद के परिजनों आदि द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी थी तथा विशाल पक्ष के घरों में आगजनी व तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी।
दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए। मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर पर अनुज आदि के विरुद्ध मु.अ.स. 65/2026 धारा 103(1), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 326(छ), 333, 324, 109(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर विशाल आदि के विरुद्ध मु.अ.स 66 /2026 धरा 103(1),109(1),190,191(2),191(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात करते हुए कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की। साथ की टीम का गठन करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.02.2026 को अलग-अलग स्थानों से दोनों अभियोगों से सम्बंधित कुल 11 वांछित को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस को बरामद किया गया।
*ये था हत्या का कारण-*
आरोपी विशाल को शक था की मृतक आनन्द के सम्बन्ध उसकी बहन के साथ है जिस कारण उसने अपने अन्य परिजन व साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त हत्या से आक्रोशित होकर मृतक आनंद के पक्ष के लोगों ने विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी व विशाल के पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी व तोड़ फोड़ कर अन्य को भी घायल किया गया |
*गिरफ्तार आरोपित का विवरण मु.अ.स. 65/2026-*
1-हुस्नलाल पुत्र अतर सिंह ,
2-अक्षय पुत्र पप्पू
3- सुनील पुत्र पदम
4-भूपेन्द्र पुत्र रामपाल
5-टिकू पुत्र समय सिंह, उम्र 33 वर्ष
6-रोहित पुत्र पदम् उम्र 29 वर्ष
7-असकेन्द्र पुत्र रामपाल, उम्र 37 वर्ष
8-अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र गिरधारी लाल उम्र 38 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बिनारासी जनपद हरिद्वार
*गिरफ्तार आरोपित का विवरण मु.अ.स 66/2026-*
(1) विशाल पुत्र शेर सिंह उम्र 21 वर्ष
(2) हिमांशु पुत्र तराचंद उम्र 20 वर्ष
(3) निखिल पुत्र टीटू उम्र 23 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बिनारासी जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण-*
आरोपित विशाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस

More Stories
मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई
नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी