*बीएचईएल हरिद्वार को मिला, नराकास राजभाषा सम्मान*
हरिद्वार। राजभाषा कार्यान्वयन एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) हरिद्वार द्वारा, बीएचईएल हरिद्वार को सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी में वर्ष 2024-25 के लिए, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
आईआईटी, रूड़की में आयोजित 41वीं अर्धवार्षिक बैठक के दौरान, नराकास हरिद्वार के अध्यक्ष एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऋषिकेश के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ. अमर नाथ त्रिपाठी ने, यह पुरस्कार बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पार्थ सारथी गौडा, उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशि सिंह एवं राजभाषा अधिकारी श्री योगेंद्र प्रसाद को प्रदान किया ।
बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने नराकास राजभाषा शील्ड प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए, इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार प्रभाग में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा नराकास प्रतियोगिता के विजयी कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

More Stories
खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई कर,28 खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025: फुटबॉल* *अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न
कुम्भ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के साथ ही कुम्भ क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी