*वनाग्नि सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन*
वनों की आग से रक्षा के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा वनाग्नि सुरक्षा के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर वनों की सुरक्षा को लेकर छात्र- छात्राओं तथा अध्यापकों को जागरूक किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज दैडा में आयोजित गोष्ठी के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने उपस्थित छात्र- छात्राओं तथा विद्यालय के अध्यापकों को वनाग्नि के प्रतिकूल प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की। गोष्ठी के दौरान उन्होंने सभी को वनाग्नि के प्रति जागरूक करने के अलावा मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के लिए विस्तृत जानकारी से भी अवगत कराया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी