February 16, 2026

नवनियुक्त एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद के पुलिस जीओज एंव एसओज के साथ आयोजित की बैठक

*नवनियुक्त एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद के पुलिस जीओज एंव एसओज के साथ आयोजित की बैठक*

*उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके क्षेत्र / कार्यों की ली गई जानकारी*

*सूचना व समन्वय सभी अधिकारी आपस में बनाएंगे बेहतर*

*फरियादी की समस्या का तत्काल करें निस्तारण, अभियोग पंजीकृत करने में न हो किसी भी प्रकार की लापरवाही*

आज दिनांक 16-02-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एंव थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों से रुबरु होकर उनका परिचय प्राप्त कर उनके सर्किल एंव थानों से सम्बन्धित जानकारियां प्राप्त करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लोग आपसी समन्वय बेहतर बनाएंगे साइबर फ्रॉड़ होने पर उस पर एक्शन लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करेंगे।

सभी थाना प्रभारी जनता के लिए मिलने के लिए फिक्स समय निर्धारित करें फरियादी अनावश्यक इधर उधर परेशान नहीं होने चाहिए अगर थाना प्रभारी बाहर है तो वह भली भांति जिम्मेदार अधिकारी को अपने कार्यों की जिम्मेदारी देंगे और वापसी पर फीड़ बेक प्राप्त कर उन शिकायतों की समीक्षा स्वयं करेंगे जिससे की फरियादी को न्याय मिल सके और उसकी समस्या का भी समाधान भी हो सकें। आजकल विभिन्न प्रकार की नशे की शिकायतें प्राप्त हो रही है जिसमें अधिकांश युवा नशे की गर्त में आ रहे है सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें की हम जिस आरोपी को नशे में गिरफ्तार कर रहें है हमें यह पूरी कार्यवाही भी करनी है की यह नशा यहां कहां से आ रहा है हमें आखिरी व्यक्ति तक जाकर कार्यवाही करनी है चाहे इसमें समय कितना ही लग जाए यह सभी थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी व प्राथमिकता है।

प्रत्येक सर्किल में प्रातः कालीन एंव सांय कालीन चैकिंग अवश्य कराई जाये जिसकी समीक्षा पुलिस अधीक्षक नगर/ देहात स्वयं करें। किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारी को अवश्य दी जाए जिससे की समय रहते हुए उसमें कार्यवाही किया जा सकें।

उक्त बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी,थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहेl