
रुड़की। ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी स्थित रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास पांच फरवरी को अचानक लापता हो गए थे। 10 फरवरी को श्याम सिंह ने भगवानपुर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए।
हरिद्वार जिले की भगवानपुर थाना पुलिस ने रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी का खुलासा कर दिया है. बृजेश दास की गुमशुदगी एक बड़ी ही सनसनीखेज साजिश निकली. इस साजिश में एक दंपत्ति ने खौफनाक कदम उठाते हुए कुल्हाड़ी के वार कर बृजेश दास का कत्ल कर दिया. जिसके बाद रात के अंधेरे में उसके शव और बाइक को कृष्णा नदी में बहा दिया. अब पुलिस ने महंत बृजेश दास के कत्ल के आरोप में पति-पत्नी समेत देवर को गिरफ्तार किया है.
5 फरवरी को लापता हुआ था बृजेश दास: दरअसल, बीती 10 फरवरी मंगलवार के दिन मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी गांव निवासी श्याम सिह नामक व्यक्ति ने भगवानपुर थाने पहुंच कर पुलिस को एक तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि रविदास आश्रम में निवासरत महंत बृजेश दास 5 फरवरी गुरुवार के दिन बिना बताए कहीं चले गए हैं. तभी से उनका कोई अता-पता नही चल रहा है.
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश: तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महंत बृजेश दास की तलाश शुरू की. जिसके तहत गुमशुदा बृजेश दास की तलाश में जुटी भगवानपुर थाना पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम ने अलग-अलग सुरागों के आधार पर जानकारी जुटाई.
एक महिला के संपर्क में था बृजेश दास: जानकारी जुटाने पर पता चला कि बृजेश दास उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में था और आखिरी बार भी उसी महिला से ही फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला पत्नी संजीव निवासी गांगनौली, बागपत (यूपी) और उसके पति संजीव और पति के छोटे भाई जोगेंद्र वर्तमान निवासी सोनीपत (हरियाणा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

More Stories
पद्मश्री कैलाश खेर जी पधारे परमार्थ निकेतन
आईजी (कुंभ मेला 2027) योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर हरिद्वार में गोष्ठी आयोजित
मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय बैठक