मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गुप्तकाशी में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी को दी श्रद्धांजलि
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी में बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री गुप्तकाशी स्थित उनके आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सेवाभाव, आस्था और सादगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहेंगी।

More Stories
01 माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही
ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव
12 घंटे के भीतर तलाश खत्म, नेपाली युवक तक पहुंची पुलिस