*मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन*
*मुख्यमंत्री ने प्रकरण की जांच कर प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व निर्धारण के भी दिये निर्देश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के संदिग्ध 1377 पेंशनर्स का जनपदों से सत्यापन कराते हुए सभी अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही किये जाने का अनुमोदन प्रदान करते हुए प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश प्रदान किये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इसके कड़े निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर सरकारी पेंशन प्राप्त करने वालों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन आदि का भी लाभ प्राप्त करना नियमों के प्रतिकूल है। ऐसे कृत्यों की गहनता से की गई जांच में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, भविष्य में इस प्रकार के मामलों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए भी सजकता से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

More Stories
धनतेरस/दीपावली पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान
त्योहार की खुशियां बांटने “वरिष्ठ नागरिक गृह” अपनी माता जी के संग पहुंचे SSP हरिद्वार नवनीत सिंह
धनतेरस पर खरीददारी के लिए बाजार में उमड़े लोग