अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी
उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने पूरनपुर सल्लाहपुर में लगभग 105 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त
उप जिलाधिकारी ने 03 चक्र मार्गो को किया अतिक्रमण मुक्त
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार। जनपद में किसी भी क्षेत्र में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यकनगर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उनके द्वारा राजस्व टीम के साथ पूरनपुर सल्लाहपुर में राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर लगभग 105 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई थी,जिसको राजस्व टीम द्वारा ध्वस्त किया गया,इसके साथ ही तीन चक्र मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को भी मुक्त कराया गया।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं
जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा जनपद में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत जनपद के दूरस्थ क्षेत्र बक्शीर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित